रितेश और प्रियंका के बिच ए हमार जान तोहरे में बसेला प्राण

0
378
rsz_ritesh_pandey

भोजपुरी सिनेजगत के राइजिंग स्टार गायक से नायक बने रितेश पाण्डेय ने भोजपुरी सिनेजगत अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो गये हैं। इन दिनों ये भोजपुरी फिल्म ’ए हमार जान तोहरे में बसेला प्राण’ की शूटिंग में व्यस्त हैं जिसकी शूटिंग बिहार के मोतिहारी चकिया में जोरो से चल रही है। फिल्म में इनकी नायिका हैं हाॅट अदाकारा प्रियंका पंडित ! अब देखा जाए तो ये आकर्षक जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आने वाली है। बात करे फिल्म की कहानी की तो ये पूरी तरह से अलग है और फिल्म अपने टाईटल के अनुसार पूरी तरह से फिल्मया जा रहा है। फिल्म के मुख्य कलाकार में रितेश पाण्डेय के साथ प्रियंका पंडित, बृजेश त्रिपाठी, प्रेम दूबे, बंदनी मिश्रा, आनंद मोहन, रत्नेश बनरवाल, प्रीति सिंह, प्रमोद गुप्ता, नीरज सिंह आदि हैं।