भोजपुरी की शीर्ष नायिकाएं अब गायिका लेकिन क्यों ?

0
418

भोजपुरी सिनेमा जगत की बहुचर्चित और खूबसूरत अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों नायिका के साथ साथ गायिका भी बनने की राह पर अग्रसर हैं। माता की भक्तिरस वाले इनके गीत के संग्रह वाले एल्बम का नाम है ‘दुलार देवी मईया के’। इससे पहले अक्षरा सिंह का एक काँवर एल्बम “दिल बोले बम बम” आ चुका है। जिसमें मोना लिसा ने भी गाना गाया है। ‘दुलार देवी मईया के’ के मुख्य गायक है भोजपुरी गायकी के सिरमौर्य पवन सिंह। माता रानी के भक्तिरस में सरोबार इस देवी गीत के एलबम को वेब म्यूजिक द्वारा जारी किया जायेगा। एलबम में श्रोताओं को पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह की सुमधुर अवाज में माता रानी का भजन बेहद पसंद आ रहा है। इस एलबम के लिए गीत लिखे है मनोज मतलबी ने जबकि संगीत से सजाया है छोटे बाबा ने। अभी हाल ही में आम्रपाली दुबे की भी दिनेश लाल यादव के साथ माता के भजनो का एक एल्बम “माई के जनता दरबार” रिलीज़ हुआ है जिसकी काफी चर्चा है। इससे पहले आम्रपाली दुबे का होली गीत और काँवर एल्बम भी आ चुका हैं। इससे लगता है कि वह दिन दूर नहीं जब भोजपुरी नायको की तरह भोजपुरी की नायिकाएं भी नायिका के साथ साथ गायिका भी हों।