जल्द ही सिनेमाघरो से टकराएगी पायस की टकराव

0
248

भोजपुरी सिनेमा अपनी तरफ हर क्षेत्र के व्यक्ति विशेष को आकर्षित कर रहा है। सभी अपना रूख भोजपुरी सिनेमा की तरफ कर रहे है। ऐसे में माॅडलिंग की दुनिया से कुछ दिन पहले भोजपुरी सिनेमा की तरफ रूख करने वाली अदाकारा पायस पंडित का शानदार आगाज भोजपुरी फिल्म ‘टकराव’ से हो रहा है। इस फिल्म के जरिये पायस पंडित भोजपुरिया दर्शकों को अपने अदाओं से दिवाना बनायेंगी। इस फिल्म का निर्देशन इकबाल बक्श ने किया है। फिल्म निर्माता संजय निषाद व गौतम निषाद इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म के लेखक रमेश मिश्रा, सिनेमेटोग्राफर दिनेश पटेल हैं। मुख्य भूमिका में पायस पंडित व अमरीश सिंह के साथ सोमलाल यादव, काजल निषाद, संगीता तिवारी, प्रकाश जैस, नागेश मिश्रा, लल्लन सिंह, जे पी  सिंह, किरण मल्लाह, स्वीटी सिंह, धीरज सिंह, पुष्पक चावला, शिवम शर्मा, राकेश कुशवाहा तथा सुशील सिंह हैं। विदित हो कि पवन सिंह अभिनीत लोहा पहलवान और  ब्लू फाॅक्स मोशन पिक्चर्स के बैनर से बन रही ‘सर्वशक्तिशाली महादेव’ और ‘वीर अर्जून’ में पायस पंडित का अहम किरदार है।