लटठ्मार में इस हफ्ते स्पेशल प्रोग्राम् स्वीटी छाबडा के संग
लटठ्मार में इस हफ्ते शनिवार २१ नवम्बर ०९ की शाम ७:३० बजें देखें स्पेशल प्रोग्राम् स्वीटी छाबडा के संग
'संगीत् भोजपुरी' के लटठ्मार स्पेशल में इस सप्ताह देखें भोजपुरी की मशहूर् अदाकारा स्वीटी छाबडा को
स्वीटी छाबडा ने इस प्रोग्राम में बताया कि वह उत्तर् प्रदेश में पैदा हुई, मध्यप्रदेश में पढाई की, वह पंजाबी हैं और कर्म भूमि महाराष्ट् है
शुरूआत हिन्दी फिल्मों से की फिर भोजपुरी में आ गईं, रवि किशन के साथ पहली फिल्म "दूल्हा अइसन चाही" की २८-२९ भोजपुरी फिल्मों में अदाकारी कर चुकी स्वीटी ने भोजपुरी दर्शकों का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने बताया कि बचपन में उन्होंने बहुत शरारतें कीं छुप छुप कर फिल्में देखीं, चाँक्लेट घर में से चुरा कर खा जाती थीं। स्कूल में स्वीटी को हंटरवाली कहा जाता था, क्योंकि स्कुल में अगर कोई उनकी सहेली को कुछ बोल देता था तो वह लडकों की पिटाई करती थीं.
रवि किशन के साथ पहले सीन में बेहद नर्वस थी. १५-२० रीटेक के बाद भी एक सीधा डाँयलाँग नही बोल पाती थी. उनकी मां चाहती थीं कि वह डाँक्टर बनें. निरहुआ के साथ जब वह गुजरात में शुटिगं कर रही थीं तो लोग उन्हे भूत से डराते थे.वह भूत से डरती हैं. स्वीटी एक सीरियल में रवि किशन कि बहन बनी थीं. स्वीटी छाबडा का असली नाम सिमरन है.