चांदनी सिंह के राजा बने पवन सिंह

0
241

भोजपुरी सुपरस्टार खेशारीलाल यादव के साथ मेरी जंग मेरा फैसला की शुटिंग समाप्त करने के बाद यू ट्यूब की सनसनी चांदनी सिंह ने हाल में ही भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह की फिल्म राजा के लिये एक स्पेशल डांस किया है। मुकेश गुप्ता निर्देशित इस फिल्म को निर्देशित किया है संजय श्रीवास्तव ने। इस फिल्म राजा में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह के साथ प्रिती विश्वास, साऊथ के खलनायक सत्यप्रकाश तथा जय सिंह की मुख्य भुमिका है।
इस गानेमें चांदनी सिंह पवन सिंह के साथ ठुमकते हुये दिखाई देंगी। इस गाने को मुंबई के मड में सैकड़ों डांसरों के साथ फिल्माया गया है। इस गाने को लेकर चांदनी सिंह काफी उत्साहित हैं वे कहती हैं कमाल का गाना बना है राजा के लिये। पवन सिंह के साथ वे दुबारा काम कर रही हैं। उनके  साथ चांदनी ने कांवरगीत किया था जिसे लोगों ने खुब पसंद किया था। इस गाने में चांदनी सिंह गौरा बनी थीं जबकि शिव बने थे खुद पवन सिंह। पवन सिंह और चांदनी सिंह के उपर राजा का जो गाना फिल्माया गया है उसका बोल क्या है इस पर चांदनी मुश्कराते हुये कहती हैं आप सबकुछ मुझसे ही पुछेंगेया कुछ डायरेक्टर साहब के लिये भी रखेंगे। चांदनी कहती हैं बस इतना कहुंगी कि यह गाना मेरे दुसरे गाने से काफी अलग है।