दोहा कतर में पवन सिंह के शो की धूम

0
1981
img-20160913-wa0043

भोजपुरी पर्दे पर सफलता की धूम मचाने के बाद अब भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार पवन सिंह की धूम देश से बाहर दोहा कतर में मची हुई है। दोहा कतर में आयोजित भोजपुरी स्टार नाईट में पवन सिंह को देखने हजारो की भीड़ उमड़ी। चार घंटे के मैराथन शो में पवन सिंह ने हजारों अप्रवासी भोजपुरी भाषियों को अपनी मिट्टी व अपने गाँव की सैर कराया। पवन सिंह के साथ स्टार नायिका मोनालिसा, अक्षरा सिंह, अंजना सिंह, तनूश्री, प्रियंका पंडित, गुंजत पंत, व आनंद मोहन ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किया। पवन सिंह के पॉरफॉरमेन्स पर दर्शक कभी झूमे, कभी नाचे, हंसे तो कभी उनके प्रस्तुति पर भावुक भी हुये। शो के आयोजक विजन ग्रुप के अनुसार दोहा कतर में ये अब तक का सबसे बड़ा भोजपुरी शो था। भोजपुरी के इसके पहले भी काफी शो हो चुके हैं, लेकिन इतनी भीड़ और करोड़ो के टिकट पहली बार बीके हैं । आयोजक इसका कारण पवन सिंह के लोकप्रियता को मानते हैं। लगभग 40 लाख से ज्यादा लोग शो नहीं देख पाये। जितने भी बारकेटिंग गेट बने सब टूट गयें। दर्शकों के भारी भीड़ के कारण पुलिस ने शो समय से 1 घण्टे पहले बन्द करा दिया। विदेश में भोजपुरी भाषियों के प्यार से गदगद पवन सिंह कहते हैं की मुझे शो में हजारों भोजपुरी भाषियों के समक्ष प्रस्तुति देकर काफी अच्छा महसुस हुआ। शो का आयोजन विजन ग्रुप ने किया था वही इवेंट मैनेजमेंट फ्युचरविज ने किया था।