प्लेटफार्म नं० 2 का तीसरा पोस्टर लांच

0
257
प्लेटफार्म का नाम जेहन में आते ही बहुत सी तस्वीर मस्तिष्क पटल पर उभर जाती है। चूंकि रोजमर्रा की दिनचर्या में ट्रेन और प्लेटफार्म का पाला हर किसी को पड़ता ही है। जी हां, ब्लू व्रज फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की गई भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं० 2’ का किस्सा भी कुछ इसी तरह जुड़ा हुआ है, मगर प्रेम, रोमांस, दुश्मनी और मारधाड़ से भरपूर भी है। इस फिल्म का तीसरा पोस्टर जानी मानी म्यूजिक कम्पनी वेव म्यूजिक द्वारा लांच किया गया है।  इस फिल्म से सिने जगत में दो नए चेहरे राहुल सिंह और रेशमा शेख अपना फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर रहे हैं। भोजपुरी सिनेमा के रुपहले परदे पर यह नयी जोड़ी राहुल – रेशमा अपने हुनर का जौहर दिखाने वाले हैं। फिल्म की पूरी शूटिंग झारखण्ड के खूबसूरत शहर राँची के रमणीय स्थलों पर की गई है। बड़े पैमाने पर उम्दा तकनिकी के साथ निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म ’प्लेटफार्म नं० 2’ पूरी तरह से मनोरंजनपूर्ण है। फिल्म की निर्मात्री रेशमा शेख हैं। सह निर्मात्री डॉ. नजमा शेख व सह निर्माता सुरेंद्र प्रसाद सिंह हैं। फिल्म का कुशल निर्देशन किया है निर्देशक रॉबिन्स कुमार सिन्हा। फिल्म के कथा, पटकथा व संवाद राहुल कुमार ने लिखा है। फिल्म के सभी गानों को संगीत से सजाया है संगीतकार महेश दास व सावन कुमार ने। फिल्म के सभी गीत बहुत ही कर्णप्रिय बनाये गये हैं, जो संगीतप्रेमियों को खूब पसंद आने वाला है। फिल्म का छायांकन अधीर राज, नृत्य निर्देशन राजू, मारधाड़ धर्मेश उस्मान अंसारी, संकलन शंकर रेगर का है। फिल्म प्रचारक रामचन्द्र यादव व सर्वेश कश्यप हैं। मुख्य कलाकार नवोदित राहुल सिंह और रेशमा शेख के साथ के के गोस्वामी, बालेश्वर सिंह, राजेश अभागा, महेश अमन, मुन्ना बिहारी, बिरेन्द्र, नागेन्द्र, अखिलेश चौरसिया आदि हैं तथा इस फिल्म में आईटम क्वीन सीमा सिंह अपनी नृत्य कला का जलवा बिखेरते हुए नजर आयेंगी।