महिला प्रधान मैथिली फिल्म दुल्हा चोर का स्पेशल स्क्रीनिंग 

0
519

मिथिला की ऐतिहासिक एवं दहेज़ प्रथा पर आधारित नारी को सशक्त बनाने वाली मिथिला की मोस्ट वेटेड मैथिली फ़िल्म दूल्हा चोर का स्पेशल स्क्रीनिंग मुंबई के फर्स्ट लुक प्रीव्यू थिएटर में किया गया। समाज को संदेश देने व नारी सशक्तिकरण की आवाज़ को बुलंद करने वाली इस फिल्म के सितारों सहित मैथिली समाज से जुड़े कई विशिष्ठ गणमान्य ने फिल्म को देखा। सभी ने मुक्त कंठ से फिल्म की तारीफ़ की और मैथिली सिनेमा को ऊँचाई देने में यह फिल्म अग्रणी भूमिका निभायेगी। कांति फिल्म प्रोडक्शन एवं उमा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित महिला प्रधान मैथिली फिल्म दूल्हा चोर को सेंसर बोर्ड ने बिना किसी कांट-छांट के ससम्मान यू/ ए सर्टिफिकेट प्रदान किया है। यह मैथिली सिनेमा के लिए गर्व की बात है। इस फिल्म में गायक से नायक बने कुमार घनश्याम और भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय सिनेतारिका कल्पना शाह एक साथ रोमांचक अंदाज में नजर आएंगी। फिल्म के निर्माता सुप्रसिद्ध भजन गायक एन के झा ’श्याम जी’ तथा महेश मिश्रा हैं। ये पहली बार फिल्म निर्माण के क्षेत्र में पदार्पण कर नारी शक्ति को सशक्त करने लिए कदम बढाये हैं। निर्देशक वीरेन्द्र पासवान इस फिल्म में निर्देशन किये हैं। फिल्म के मुख्य कलाकार कुमार घनश्याम, कल्पना शाह, प्रतिभा पाण्डेय, फूल सिंह, अरुण सिंह, उमाकान्त राय, अरुणा गिरी,  अवधेश सिंह, विजय झा, दिलावर, अरुणा सिंह, प्रमोद गोस्वामी, कन्हैया मिश्रा, नीलेश झा, मास्टर आयुष, मनोरमा मिश्रा, वन्दना झा, खुशी, रागिनी, पंकज कामति, बबलू, मुन्नी लाल, धनंजय चौधरी तथा मास्टर आयुष झा हैं।