अरविन्द अकेला कल्लू  ’सईंया सुपरस्टार’ की शूटिंग में व्यस्त 

0
582
जाने माने फिल्म निर्माता प्रेम राय की सुपर हिट भोजपुरी फिल्म हुकूमत के बाद युवा दिलों की धड़कन युवा स्टार ’अरविन्द अकेला कल्लू’  एक बार फिर श्रेयस फिल्मस के बैनर से बनने वाली मेगा बजट की भोजपुरी फिल्म सईंया सुपरस्टार में नजर आएंगे। जी हाँ, इस फिल्म की शूटिंग मुहूर्त हाल ही में उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के राम पुर ग्राम में धूमधाम से किया गया तथा फिल्म की शूटिंग जोर शोर से की जा रही है। फिल्म के निर्माता प्रेम राय हैं तथा निर्देशक अजय कुमार हैं। लेखक धनंजय कुमार हैं। इस फिल्म की केंद्रीय भूमिका में पावर स्टार पवन सिंह और अरविन्द अकेला कल्लू है और मुख्य नायिका भोजपुरी क्वीन अक्षरा सिंह और नवोदित अदाकारा शिखा चौधरी हैं। इस फिल्म की पूरी शूटिंग उत्तर प्रदेश के भदोही, बनारस, जौनपुर आदि के रमणीय स्थलों पर की जाएगी। फिल्म गीत मनोज मतलबी ने लिखे हैं। संगीत अविनाश झा घुंघरू का है। छायांकन फिरोज खान, नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी व रामदेवन, कला अंजनी तिवारी का है। प्रोडक्शन कंट्रोलर राकेश सिंह व सह निर्माता नीरज शर्मा हैं। एक्सक्यूटिव प्रोड्यूसर निशांत सिंह  हैं। फिल्म के मुख्य कलाकारों में पवन सिंह, अक्षरा सिंह, अरविन्द अकेला कल्लू, शिखा चौधरी, संजय पाण्डेय, संजय यादव, राज प्रेमी, ब्रजेश त्रिपाठी, संजय वर्मा, अभय राय, रश्मि शर्मा, इला पाण्डेय, दिव्या सिंह, निरंजन चौबे, कमलाकांत मिश्रा, एसएस द्विवेदी, सोनी पटेल, जमील सिद्दिकी, सिवेश तिवारी, सोनी झा, आरती श्रीवास्तव, जफर खान, ललीत भंडारी, सलीम सुधाकर, सकीला मजिद, परी, नेहा सिंह, कोमल झा, धामा वर्मा व जसवंत कुमार हैं।