हम हईं मगध सम्राट का मुहूर्त

0
332
rsz_14352219_10153867748911146_7983649789307700431_o

साँवरिया फिल्म्स के बैनर तले निर्मित की जा रही भोजपुरी फिल्म हम हईं मगध सम्राट का मुहूर्त मुंबई मे धूमधाम से किया गया। फिल्म के निर्माता प्रकाश सिंह हैं तथा सह निर्माता राजेश प्रसाद, गुड्डू यादव, मनोज सिंह हैं। निर्देशक विष्णु शंकर बेलू, लेखक व डी॰ओ॰पी॰ पंकज सोनी हैं। इस फिल्म के जरिये मगध सम्राट की उपाधि पा चुके लोकप्रिय लोकगायक संतोष रेनू यादव बतौर हीरो भोजपुरी सिने जगत मे पदार्पण कर रहे हैं। फिल्म के गीतकार कृष्णा बेदर्दी, आनंद सिंह, संतोष पुरी के लिखे गीतों को संगीत से सजाया है संगीतकार छोटे बाबा व सावन ने। फिल्म के मुख्य कलाकार मगध सम्राट संतोष रेनू यादव, जस्सी सिंह, विकास सिंह राजपूत, मनोज टाईगर, अरुण सिंह “भोजपुरिया काका”, दीपक सुमन “गोलु”, रिषी, राकेश यादव आदि हैं।