निरहुआ सटले रहे

0
809
rsz_14352115_336925749981722_8775191857626226473_o

भोजपुरी सिनेजगत की सबसे पाॅपुलर अभिनेत्री की खिताब पा चुकी आम्रपाली दूबे इन दिनों भोजपुरी सिनेजगत के जुबलीस्टार दिनेश लाल यादव के साथ ‘निरहुआ सटल रहे’ की शूटिंग में व्यस्त है। आपको बताते चलें कि यह जोड़ी भोजपुरी सिनेजगत की सबसे हिट और लोकप्रिय जोड़ी है जिन्हें दर्शक बार बार देखना पसंद करते है। हाल ही में ‘बम बम बोल रहा है काशी’ और ‘राम लखन’ में दर्शकों ने इस जोड़ी की बेहद प्रशंसा की है। एक बार फिर यह जोड़ी भोजपुरी फिल्म ‘बेटा’ में दिखाई देगी। ज्ञात हो कि आम्रपाली दूबे एक ऐसी अभिनेत्री है जिनकी फिल्म में मौजूदगी ही दर्शकों का रूख सिनेमाघर की तरफ मोड़ देती है।