अक्षरा की लालू प्रसाद यादव  के साथ वायरल फोटो का सच 

0
1727
collage

भोजपुरी सिनेमा जगत की हॉट एंड ग्लैमर्स अभिनेत्री अक्षरा सिंह की “राष्ट्रीय जनता दल” के सुप्रीमो लालू यादव के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। इस तस्वीर में अक्षरा सिंह राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साथ दिखाई दे रही है। जिसे देख कर लोगों ने अटकले लगानी तेज कर दी है कि कहीं अक्षरा सिंह “राष्ट्रीय जनता दल” में तो शामिल नहीं हो गयी ? लेकिन हम आपको बता दें कि यह तस्वीर बहुत पुरानी है। इसे अक्षरा सिंह के फेसबुक पर २४ अगस्त २०१५ को अपलोड किया गया था जिसमें उनके बचपन की फोटो भी है। इससे साफ हो जाता है अभी वो राजनीती में नहीं जा रही हैं। यह खबर झूठ है। विदित हो की अक्षरा सिंह अभिनीत भोजपुरी फिल्म “दिलवाला” का प्रदर्शन अतिशीघ्र होने वाला है। इस फिल्म में अक्षरा सिंह, खेसारी लाल यादव के साथ दिखाई देंगी। लेकिन खबर है की अक्षरा सिंह की खेसारी लाल यादव के साथ अनबन हो गयी है और पवन सिंह के साथ उनकी नज़दीकियाँ काफी बढ़ गयी हैं।