75 से अधिक मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में आज 

0
681
भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार व गायिकी के सिरमौर पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ आज मुंबई और गुजरात के 75 से अधिक सिनेमाघरों में भव्य प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही पंजाब के भी कई सिनेमाघरों में जोर शोर प्रदर्शन होगा। पवन सिंह के हैरतअंगेज कारनामों से सजी श्याम घनश्याम फिल्म इंटरनेशनल प्राईवेट लिमिटेड के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फिल्म ’सत्या’ सिनेप्रेमियों के स्वस्थ मनोरंजन करने के साथ साथ उन्हें दाँतों तले उँगली दबाने को मजबूर कर देगी। कुशल निर्देशक सुजीत कुमार सिंह के निर्देशन बनी यह फिल्म दर्शकों का स्वस्थ मनोरंजन करेगी ही साथ ही एक नया कीर्तिमान भी स्थापित करेगी। इस फिल्म में पवन सिंह के साथ आइकॉन क्वीन अक्षरा सिंह की रोमांटिक जोड़ी है। पहली बार इस फिल्म में दो दक्षिण भारतीय फाईट मास्टर रॉकी राजेश और बाजी राव से एक्शन दृश्यों की शूटिंग करवाये हैं। साथ ही दो दिन तक हेलीकॉप्टर से भी शूटिंग की गई है। फिल्म के निर्माता राधेश्याम लुहार, गजानंद चैहान हैं। लेखक वीरू ठाकुर तथा संगीतकार छोटेबाबा हैं। छायांकन देवेन्द्र तिवारी, नृत्य राम देवन, संकलन दीपक जौल का हैं। प्रोडक्शन कन्ट्रोलर अरशद शेख ’पप्पू’ हैं। मार्केटिंग हेड विजय यादव हैं। पी.आर.ओ. रामचन्द्र यादव – सर्वेश कश्यप हैं।  मुख्य भूमिका में पवन सिंह के साथ अक्षरा सिंह, अनु उपाध्याय, बृजेश त्रिपाठी, उमेश सिंह, विपिन सिंह, जय सिंह, लोटा तिवारी, मुकेश तिवारी, राहुल वर्मा, राधेश्याम जीवराजजी लुहार तथा दयाशंकर पाण्डेय आदि हैं। मुख्य आकर्षक भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दूबे और निधि झा हैं।